मुंबई के मांडवा तट पर नाव पलटी, बाल-बाल बचे 78 यात्री

महाराष्ट्र के रायगढ़ जिले में मांडवा के तट पर शनिवार सुबह तकरीबन 10 बजे नाव पलट गयी। इस नाव में 78 यात्री सवार थे। ये हादसा उस समय हुआ जब मांडवा से रवाना हुई नाव चट्टान से टकरा गई। चट्टान से टकराने के बाद नाव में पानी भरने लगा और वो डूबने लगी। तुरंत मरीन पुलिस और अन्य एजेंसियों को सूचित किया गया। हालांकि मछुआरों और तटरक्षक बल की तत्परता से नाव में सवार सभी 78 लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया और यात्रियों को दूसरी नाव में स्थानांतरित कर दिया गया। 


मुंबई के वर्ली इलाके के पास भी समुद्र में नाव पलटने की घटना हो चुकी है। मछुआरों से भरी इस नाव में सात लोग सवार थे। जिसमें से छह लोगों बचा लिया गया था। इस दौरान कोस्ट गार्ड ने बया जारी कर कहा था कि नाव के डूबने की सूचना मिली थी, जिसमें सात लोग सवार थे। ये नाव मुंबई से तारापुर की ओर जा रही थी।